गृह मंत्री से जवाब मांग रहा विपक्ष
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
विपक्ष अयोध्या राम मंदिर के दान और कीमती वस्तुओं के कथित गायब होने के मामले पर प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री से बयान मांग रहा है। संसद परिसर में प्रदर्शन के बावजूद सरकार ने विस्तृत चर्चा स्वीकार नहीं की। विपक्ष का सवाल है कि गुप्त दान, नकदी और धातुओं से प्राप्त धन का पूरा हिसाब सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा?
अमेरिकी टैरिफ से निर्यातकों पर संकट
अमेरिकी टैरिफ से निर्यातकों पर संकट
संसद की एक समिति ने मोदी सरकार से अमेरिका के साथ व्यापार समझौता शीघ्र पूरा करने और टैरिफ से प्रभावित भारतीय निर्यातकों को राहत देने को कहा है। कपड़ा, चमड़ा, समुद्री उत्पाद, रत्न-आभूषण, ऑटो पार्ट्स और इंजीनियरिंग जैसे रोजगार-प्रधान क्षेत्रों पर खतरा बताया गया है।
समिति की सिफारिश से सवाल उठा है कि सरकार अमेरिकी बाजार में भारतीय उद्योगों को समान अवसर दिलाने में अब तक क्यों पिछड़ी। भारत में निर्वासन काट रहीं शेख हसीना को नई दिल्ली से बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ संबोधन का अवसर मिलने के बाद दोनों देशों के संबंधों में नया तनाव पैदा हो गया। ढाका ने इसे अपनी संप्रभुता का अपमान बताते हुए हसीना के प्रत्यर्पण की मांग दोहराई। भारत ने कार्यक्रम से दूरी बनाई, लेकिन विपक्ष सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठा सकता है कि पड़ोसी देश को संभालने के बजाय हालात इतने विस्फोटक क्यों बनने दिए गए।
