मुख्यपृष्ठसमाचारझारखंड प्रदेश के दुमका में खुशी क्लास का छठा दिन

झारखंड प्रदेश के दुमका में खुशी क्लास का छठा दिन

अनिल मिश्र / रांची

झारखंड प्रदेश की उपराजधानी यानी दुमका में आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय व बुनियादी विद्यालय में संयुक्त रूप से 597 वें एवं पीएम श्री बालिका प्लस टू विद्यालय में 598 वें खुशी क्लास का सफल आयोजन हुआ।इस अवसर पर सीबीएसई के प्रबंधक एस के सिन्हा का छात्राओं के साथ मिलकर “किसी का दर्द ले सको तो लो उधार, जीना इसी का नाम है.. प्रेरक गीत पूरे सभागार में स्वर लिया, तो छात्राओं की तालियों और मुस्कानों ने माहौल को भावुक और ऊर्जावान बना दिया। आज का संदेश भी वही रहा– सकारात्मक सोच ही तनाव पर जीत और सफलता की सबसे बड़ी शक्ति है। दुमका में खुशी का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है…हर विद्यालय में एक ही संकल्प—खुश रहेंगे, सकारात्मक सोचेंगे और अपने सपनों को साकार करेंगे।

अन्य समाचार