मुख्यपृष्ठग्लैमरपरिवार के तानों से टूट गई थीं आंचल गुस्से में पी लिया...

परिवार के तानों से टूट गई थीं आंचल गुस्से में पी लिया था हार्पिक!

आंचल खुराना ने अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस ने बताया कि बचपन में उन्हें परिवार और रिश्तेदारों से खूब ताने सुनने पड़ते थे। उनका कहना है कि लोग कहते थे कि वह जिंदगी में कुछ नहीं कर पाएंगी, जिससे उनका गुस्सा और जिद बढ़ती गई। आंचल ने बताया कि वह बेहद अग्रेसिव थीं और उन्हें हमेशा प्यार व अपनापन पाने की चाह रहती थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि एक समय ऐसा आया जब गुस्से और अकेलेपन में उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हुए हार्पिक तक पी लिया था, जिसके बाद उन्हें करीब एक महीने अस्पताल में रहना पड़ा। हालांकि, आंचल कहती हैं कि वह एक ‘सर्वाइवर’ हैं और उसी मुश्किल दौर ने उन्हें मजबूत बनाया। रोडीज जीतने के बाद परिवार और रिश्तेदारों का रवैया भी पूरी तरह बदल गया और आज उन्हें पूरा सम्मान और समर्थन मिलता है।

अन्य समाचार