मुख्यपृष्ठखेलकुलदीप की नकल उतारकर जडेजा ने लूटी महफिल गंभीर भी नहीं रोक...

कुलदीप की नकल उतारकर जडेजा ने लूटी महफिल गंभीर भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी!

कोलंबो। भारत और श्रीलंका क्रिकेर्ट ेंघ् के बीच कोलंबो में खेले जा रहे अभ्यास मैच के दूसरे दिन क्रिकेट से ज्यादा एक मजेदार पल ने सुर्खियां बटोर लीं। भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने साथी स्पिनर कुलदीप यादव की ऐसी नकल उतारी कि पास खड़े मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल, जडेजा ने कुलदीप के खास रन-अप और गेंदबाजी एक्शन की हू-ब-हू नकल करने की कोशिश की। जडेजा का यह अंदाज देखते ही गंभीर के चेहरे पर बड़ी मुस्कान आ गई और वह जोर-जोर से हंसने लगे। मैदान पर मौजूद लोगों के लिए भी यह पल किसी कॉमेडी सीन से कम नहीं था। कमेंटेटर ने भी जडेजा की इस मस्ती को खूब एन्जॉय किया और कुलदीप के अंदाज से उनकी तुलना की। अब जडेजा का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य समाचार