मुख्यपृष्ठखेलक्रिकेट के बाद जंगल सफारी पर निकले सूर्यवंशी ४ घंटे तक जंगल...

क्रिकेट के बाद जंगल सफारी पर निकले सूर्यवंशी ४ घंटे तक जंगल में जमकर की मस्ती!

टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों क्रिकेट के साथ-साथ अपनी ऑफ-फील्ड मस्ती को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में वैभव अपने साथी क्रिकेटरों शिवम दुबे, रवि सिंह और सुशांत मिश्रा के साथ महाराष्ट्र के बोर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी पर निकल पड़े। उनके साथ राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सभी ने करीब चार घंटे जंगल में बिताए और इस दौरान तेंदुआ, भालू, सांभर, चीतल और मोर जैसे वन्यजीवों का दीदार किया। मजेदार बात यह रही कि टीम टाइगर को देखने से बस थोड़े अंतर से चूक गई। वैभव ने सफारी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। क्रिकेट की बात करें तो जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव का बल्ला जमकर बोला। तीसरे टी२० में उन्होंने ४९ गेंदों पर ८१ रन ठोक दिए और सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी जीता। अब क्रिकेट पैंâस की नजरें इस युवा स्टार के अगले धमाके पर टिकी हैं।

अन्य समाचार