डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,
मेष: विलंब से कार्य की अपूर्णता के कारण आपका मन अशांत हो सकता है और परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
वृष: अतिथि के आगमन से आपका कार्य भी बाधित हो सकता है, लेकिन अतिथि का अनादर न करें।
मिथुन: आप प्रत्येक कार्य को बेहतर ढंग से संपन्न करेंगे। आगे की योजनाएं भी बनाएंगे, उसे क्रियान्वयन करेंगे।
कर्क: बड़े-बुजुर्गों का सम्मान जरूर करें। उन्हीं के आशीर्वाद से आपके सारे अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
सिंह: समय अनुकूल है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे, लेकिन धर्म संग्रह जरूर करें।
कन्या: क्रोध का परित्याग करें, नहीं तो पिता से अनबन हो सकती हैं। पिता से अनबन आपके लिए हानिकारक होगी।
तुला: ग्रहों के उतार-चढ़ाव के कारण आपके कार्यों में विकास की गति कम हो सकती है। धैर्य से कार्य करें।
वृश्चिक: अधिकारी आपके कार्यों से संतुष्ट होकर आपको पुरस्कार भी दे सकते हैं। सहकर्मी से तालमेल भी बनेगा।
धनु: आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। शत्रु पर ध्यान दें, नहीं तो आपके कार्य में बाधा डालेंगे।
मकर: किसी व्यक्ति की मध्यस्थता के कारण आपका हर कार्य बनने लगेगा और लाभ भी प्राप्त होगा।
कुंभ: अपने अधिकारियों से दबाव महसूस करेंगे, लेकिन मित्रों के सहयोग से हर कार्य पूर्ण भी करेंगे।
मीन: अपनी जिम्मेदारी से न हटें, नहीं तो बदनामी होगी और आर्थिक क्षति भी हो सकती है।
