आपके सितारे

डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,

मेष: दूसरों के चक्कर में न पड़ें, नहीं तो हर कार्य अपूर्ण रहेंगे। स्वविवेक के आधार पर कार्य करें। वृष: परिवारवालों से सहमति बनाकर रखें। अकारण क्रोध एवं दुर्भाव के कारण आपके सम्मान में कमी हो सकता है। मिथुन: निवेश करने से पहले किसी योग्य व्यक्ति से सलाह जरूर लें। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। कर्क: घर परिवार की जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। कार्यों की अधिकता के कारण आप व्यस्त रहेंगे। धैर्य से काम करें। सिंह: आर्थिक पक्ष की मजबूती के साथ-साथ सम्मान की वृद्धि होगी, जिससे आप मानसिक संतुष्टि प्राप्त करेंगे। कन्या: कहीं मांगलिक कार्यों में जाने की योजना बन सकती है। शत्रुओं से सजग रहें। तुला: मित्रों के साथ किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। सावधानी से कार्य करें, तभी सफलता मिलेगी। वृश्चिक: समय की व्यस्तता के कारण आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। वह योजना आपके लिए लाभदायक होगा। धनु: हनुमान जी का दर्शन ही आपके मनोबल को बढ़ाएगा। उन्हीं के आशीर्वाद से सारे अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मकर: परिवार में एक-दूसरे की भावनाओं को समझकर कार्य करें। इस प्रकार का कार्य आपके लिए लाभदायक होगा। कुंभ: सामाजिक कार्यों में व्यस्तता के कारण आप व्यस्त रहेंगे, किंतु अपने मूल कार्य के साथ लापरवाही न करें। मीन: ग्रह अरिष्ट के कारण आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। आपके लिए सकारात्मक समय है, लेकिन सावधानी से काम करें।

अन्य समाचार