-इंस्टाग्राम रील से शुरू हुआ खेल
-एक महीने में १० ट्रांजेक्शन के जरिए साइबर ठगों ने लगाया चूना
सुरेश गोलानी / मुंबई
भायंदर में रहने एक ५९ वर्षीय लेखपाल (एकाउंटेंट) के साथ ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर महज एक महीनों के भीतर ७७ लाख २५ हजार का चूना लगा दिया। कांदिवली स्थित एक निजी कंपनी में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत पीड़ित ने साइबर सेल और भायंदर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में अपने बयान में बताया कि इंस्टाग्राम पर सर्च करने के दौरान उन्होंने एक रील देखा जिसमें शेयर ट्रेडिंग निवेश पर २० प्रतिशत तक मुनाफा कमाने के मौके के बारे में उल्लेख किया गया था।
एप्लिकेशन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी भरवाने और केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पीड़ित को अपने मोबाइल पर एक इन्वेस्टमेंट कंपनी से मिलते-जुलते नाम वाला ऐप डाउनलोड करने को कहा गया। ५,००० रुपए एंट्री फी जमा करने के बाद शिकायतकर्ता ने ठगों द्वारा दिए गए बैंक खाता नंबरों में एक महीने के भीतर (१० जुलाई से ४ अगस्त २०२६ के बीच) १० ट्रांजेक्शन के जरिए कुल ७७ लाख २५ हजार ९०८ रुपए नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनईएफटी ) और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए।
