मुख्यपृष्ठनए समाचारवाह मोहन बाबू... बच्चों की थाली में ‘पोषण’ नहीं, पूरी और नमक!

वाह मोहन बाबू… बच्चों की थाली में ‘पोषण’ नहीं, पूरी और नमक!

-मध्य प्रदेश में मैहर के आंगनवाड़ी केंद्र का वीडियो वायरल, सरकारी पोषण व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

-प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन जांच का दायरा केवल यह पता लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए कि वीडियो कब और कैसे बना। असली सवाल यह है कि आंगनवाड़ी के लिए निर्धारित राशन कहां गया, मेन्यू का पालन क्यों नहीं हुआ और जिम्मेदार कौन है? सरकारी रिकॉर्ड में पौष्टिक आहार पूरा, तो बच्चों की थाली में सिर्फ पूरी-नमक क्यों?

सामना संवाददाता / भोपाल
बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार करोड़ों रुपए की योजनाएं चलाती है, लेकिन मध्य प्रदेश के मैहर से सामने आई तस्वीर इन दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। यहां एक आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को कथित तौर पर पौष्टिक भोजन के नाम पर सिर्फ पूरी और नमक परोसने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
मामला मैहर जिले के ककरा आंगनवाड़ी केंद्र का बताया गया है। वायरल वीडियो में छोटे बच्चे बैठकर पूरी खाते दिखाई देते हैं और उनके साथ सब्जी, दाल या कोई अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री नजर नहीं आती। रिपोर्टों के मुताबिक बच्चों को पूरी के साथ केवल नमक दिया गया। सवाल यह है कि जिन बच्चों के लिए आंगनवाड़ी व्यवस्था का मकसद ही पोषण सुनिश्चित करना है, उनकी थाली ऐसी क्यों है?

अन्य समाचार