डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,
मेष- दूसरों के सहयोग से अपना काम बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में भी सक्रिय रहेंगे।
वृष: विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। शुभ कार्यों में अड़चनें भी आ सकती हैं।
मिथुन: आर्थिक चिंता दूर होगी। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। नियोजित धन से लाभ होगा। कर्ज एवं रोग से भी मुक्ति संभव है।
कर्क: व्यापार में ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम व्यवहार से काम बनाने की कोशिश करें। लाभ होगा।
सिंह: समय अनुकूल है। लाभदायक कार्यों के प्रति सचेत और सक्रिय रहें। सक्रियता से ही लाभ होगा।
कन्या: पुराने मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आपकी आय में भी वृद्धि होगी, लेकिन सतर्क रहने की आवश्यकता है।
तुला: समय नकारात्मक है। विवाद से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक तनाव से भी बचें नहीं तो आपको कष्ट होगा।
वृश्चिक: धार्मिक यात्रा की संभावना है। ज्ञान-विज्ञान की भी वृद्धि होगी। आय बढ़ने के भी संकेत हैं।
धनु: व्यवहार में नम्रता बरतें। कार्य में रुकावट आ सकती है। विरोधियों को सक्रिय न होने दें।
मकर: समय अनुकूल है। आनंददायक समय है, लाभ भी होगा। अच्छे मार्ग भी प्रशस्त होंगे।
कुंभ: समय अनुकूल है। मेहमानों का आवागमन हो सकता है, उनके सहयोग से पुराने अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
मीन: जीवनसाथी एवं मित्रों के साथ किए जाने वाले हर कार्य में लाभ का योग है। नए उद्योग के अवसर प्राप्त होंगे।
