आपके सितारे

डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,

मेष: समय की उठापटक के कारण आपका मन अशांत रहेगा। भाग्य भी साथ नहीं देगा। धैर्य से हर कार्य करने की आवश्यकता है। वृष: आप अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छे ढंग से करेंगे। खर्च की अधिकता के कारण व्यग्रता भी बढ़ सकती है। मिथुन: आप अपने परिश्रम का पूर्णरूपेण फल प्राप्त करेंगे। आपकी जीवन शैली में भी बदलाव आएगा। कर्क: किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आप में साहस एवं आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। सिंह: कार्य समय से पूर्ण न होने पर आप मानसिक तौर पर व्यग्र हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कन्या: सावधानीपूर्वक हर कार्य संपन्न करें। शत्रुओं से सावधान रहें, नहीं तो आर्थिक क्षति की भी संभावना बन रही है। तुला: व्यापार व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों के साथ आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन सिद्धांत से समझौता न करें, नहीं तो हानि होगी। वृश्चिक: किसी सहकर्मी के साथ आपका कार्य पूर्ण होगा। परिवार में बच्चों की छोटी-मोटी आवश्यकताओं की पूर्ति भी आप जिम्मेदारीपूर्वक करेंगे। धनु: कड़ी मेहनत के बावजूद भी आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त नहीं होगा। हनुमान जी का दर्शन करें, आपका आत्मबल बढ़ेगा। मकर: सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। सावधानीपूर्वक कार्य संपन्न करें। कुंभ: फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाएं, नहीं तो आपका खर्च नाजायज रूप से व्यर्थ जाएगा, मीन: परिवार में आपसी सौहार्द बनाए रखें, नहीं तो आप पर मुसीबत आ सकती है। आर्थिक क्षति भी हो सकती है।

अन्य समाचार