ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान एश्ले गार्डनर इन दिनों अपने खेल से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पूर्व पत्नी मोनिका राइट ने आरोप लगाया है कि शादी के दौरान गार्डनर के साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ संबंध थे और इसी वजह से उनका रिश्ता टूट गया। राइट ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए गार्डनर को उपकप्तानी से हटाने की मांग की थी। मामला सार्वजनिक होने के बाद गार्डनर ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अलगाव को निजी मामला बताते हुए इस कारण हुई तकलीफ के लिए माफी मांगी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। बोर्ड ने उन्हें उपकप्तान के पद से हटाने के बजाय टीम चयन में संभावित हितों के टकराव से निपटने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने की बात कही है। हालांकि, गार्डनर ने साफ किया है कि वह इस मामले पर आगे सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगी।
