मुख्यपृष्ठनए समाचारआदित्य ठाकरे का हमला ...मुंबई का एक मैदान और २ भूखंड भाजपा...

आदित्य ठाकरे का हमला …मुंबई का एक मैदान और २ भूखंड भाजपा विधायक को देने की साजिश! …रविवार को बाद्रा में तिरंगा मोर्चा

सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई के खुले मैदानों और सार्वजनिक भूखंडों को लेकर महायुति सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया है कि मुंबईकरों के लिए बची बेशकीमती खुली जमीनें निजी संस्थाओं, बिल्डर मित्रों और सत्ता से जुड़े लोगों के हवाले करने की कोशिश की जा रही है। आदित्य ठाकरे ने सवाल उठाया कि जिस शहर में बच्चों और युवाओं के खेलने के लिए पहले ही मैदान कम पड़ रहे हैं, वहां सरकार सार्वजनिक जमीन बचाने के बजाय उसका निजीकरण क्यों कर रही है?
आदित्य ठाकरे ने अंधेरी के खुले भूखंड का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि करोड़ों की कीमत वाली जमीन महज करीब २१ लाख रुपये सालाना किराए पर देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इस आवंटन को लेकर भाजपा के भीतर से भी विरोध सामने आया है। इसी बीच बांद्रा के नेविल डिसूजा फुटबॉल मैदान की जमीन के उपयोग को बदलकर कन्वेंशन एवं प्रदर्शनी केंद्र बनाने के प्रस्ताव पर भी विवाद गहराया हुआ है। यह मैदान मुंबई के हजारों फुटबॉल खिलाड़ियों और सैकड़ों टीमों के लिए प्रमुख खेल केंद्र रहा है।
२३ अगस्त को तिरंगा लेकर मैदान बचाने का आह्वान
आदित्य ठाकरे ने मुंबईकरों से २३ अगस्त को शाम ५ बजे रंगशारदा के सामने नेविल डिसूजा फुटबॉल मैदान पर एकत्र होने की अपील की है। उनका कहना है कि यह लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि मुंबई के बच्चों, युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के हक की है।

अन्य समाचार