मुख्यपृष्ठनए समाचारमहायुति में दादा गुट का अब घुटने लगा दम...सुनेत्रा पवार ने संभाला...

महायुति में दादा गुट का अब घुटने लगा दम…सुनेत्रा पवार ने संभाला मोर्चा

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति में सब कुछ ठीक चल रहा है, ऐसा भले ही नेता दावा करें, लेकिन बुलढाणा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक चुनाव ने गठबंधन के भीतर की खींचतान को सामने ला दिया है। अजीत पवार गुट को चुनावी समीकरण से अलग किए जाने के बाद अब उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए ‘स्व. अजीतदादा पवार शेतकरी परिवर्तन पैनल’ मैदान में उतारने का ऐलान किया है।
सुनेत्रा पवार ने सहयोगी दलों के नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब बैंक आर्थिक संकट में थी, तब यही बड़े नेता अजीत पवार के पास आर्थिक मदद के लिए चक्कर लगाते थे। लेकिन अब जब चुनाव आया तो उन्हीं लोगों ने दादा गुट को किनारे कर दूसरे दलों को साथ ले लिया।
३०० करोड़ की मदद ली, अब हमें ही बाहर कर दिया
सुनेत्रा पवार ने दावा किया कि बुलढाणा के बड़े नेता अजीत पवार के पास लगातार आर्थिक मदद की मांग लेकर आते थे। किसानों की बैंक को संकट से बाहर निकालने के लिए अजित पवार ने ३०० करोड़ रुपए की मदद की, जिसके बाद बैंक के अवसायन से बाहर आने का रास्ता साफ हुआ। सुनेत्रा पवार ने कहा कि जिन लोगों ने संकट के समय अजीत पवार से मदद मांगी, उन्हीं लोगों ने अब उनके गुट को चुनावी गठजोड़ से बाहर कर दिया। उन्होंने इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें इसका दुख है।

अन्य समाचार