रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
संत ज्ञानेश्वर की ज्ञानेश्वरी का देश विदेश में प्रचार प्रसार करने वाले बालयोगी सदानंद महाराज का 68 वां जन्मदिन वसई के तुंगारेश्वर पर्वत पर स्थित परशुराम कुण्ड पर मनाया जा रहा है। बालयोगी सदानंद महाराज आश्रम के अध्यक्ष गुरुनाथ भोईर से उपलब्ध जानकारी के अनुसार आज से 68 वर्ष पूर्व बाबा का जन्म भायंदर पश्चिम के राई गांव में हुआ था।12 वर्ष की उम्र में अपनी सारी संपत्ति गांव के मंदिर में दान कर अपने माता-पिता के साथ तुंगारेश्वर स्थित परशुराम कुण्ड पर तपस्या करने चले आए।तप के साथ जंगल की जड़ी बूटियों का ज्ञान हालांकि कर जरुरत मंदों का मुफ्त उपचार करने लगे। इसके साथ संत ज्ञानेश्वर की ज्ञान गीता को देश विदेश में प्रचार प्रसार में जुट गए । बालयोगी के दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम में भजन, कीर्तन , रक्षाबंधन आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।27अगस्त सुबह 3 बज कर 10 मिनट पर बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।28 अगस्त नारियल पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन, भजन कीर्तन तथा महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
