मुख्यपृष्ठनए समाचारशान-ओ-शौकत से निकला जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस

शान-ओ-शौकत से निकला जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस

 राजेश सरकार / प्रयागराज

कमिश्नरेट के यमुनापार का ऐतिहासिक जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस बुधवार को नैनी में पूरी शानो-शौकत से निकला। पैगम्बर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जुलूस ‘जुलूसे मोहम्मदी’ बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस बार नैनी में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ऐतिहासिक जुलूस रहा। जुलूस नैनी के गंजिया, मुरादपुर, अरैल, कर्बला, फतेह मिया का पुरवा, शाहजी का पुरा, एडीए कॉलोनी, पीएसी, महेवा, इंदलपुर से आकर अरैल मोड़ पर इकट्ठा होकर एक सफ में पैगम्बर साहब के ऊपर दारूद पढ़ते हुए उनकी हमदोसना करते हुए डीजे, तबर्रूक व झांकी लेकर पैदल चकदोंदी के रास्ते होते हुए स्टेशन रोड से बाजार होते हुए शंकरढाल से पुनः अरैल मोड़ आकर फातिहा पढ़ते और अपने अपने क्षेत्र में रवाना हो गए। वहीं जुलूस में हर एक क्षेत्र के आशिके रसूल को सम्मानित किया गया व स्टेशन रोड स्थित नैनी ईदगाह कमेटी की तरफ से लंगर भी बांटा गया। जुलूस में अकीदतमंदों ने अमन चैन का पैगाम देते हुए भारत की तरक्की व आपसी भाईचारा बना रहे, इसकी दुआ की। इस मौके पर व्यापारी नेता नाजिम खान ने कहा की यमुनापार का इतिहास रहा है कि यहाँ हर त्यौहार गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करता है। जुलूस को संपन्न कराने में नैनी पुलिस प्रशासन व एसीपी करछना का बड़ा सहयोग रहा। नैनी कोतवाल भी जुलूस के साथ मुस्तैद रहें। जुलूस में कारी युसूफ, कारी अय्यूब, आलिम, मौलाना शफीक, हाफिज मो. अनस, समाजसेवी नाजिम खान, पार्षद राकेश जायसवाल, सुभाष चंद्र केसरवानी, घनश्याम जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नरसिंह, पार्षद रणविजय सिंह, हासिम खान, मो. अरशद, मो. फरहान, मोहसिम खान, शहजाद खान, शायर अनस रजा, हलीम भाई, मो. नसीम, मो. शकील, इस्तियाक अली, तारिक आफताब, शानू कुरैशी, अरिस सिद्दीकी, सलमान खान, शहजा खान, आरिफ रहे।

अन्य समाचार