योगेश कुमार सोनी / पूर्वी दिल्ली
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 26 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कांति नगर क्षेत्र में एकीकृत पिकेट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान स्थानीय पुलिस एवं पीसीआर स्टाफ के समन्वय से किया गया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 82 चालान/प्रॉसिक्यूशन किए गए।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने के 25, ट्रिपल राइडिंग के 11, गलत दिशा में वाहन चलाने के 15 तथा अन्य यातायात उल्लंघनों के 31 मामलों में कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना, सड़क पर अनुशासन बनाए रखना और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना था। यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
