मुख्यपृष्ठनए समाचारगिरीडीह में ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर छत पर झंडा बांध रहे युवक...

गिरीडीह में ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर छत पर झंडा बांध रहे युवक की मौत

अनिल मिश्र / रांची

झारखंड प्रदेश के गिरिडीह जिला मुख्यालय स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी डीह में आज ईद पर्व के दौरान छत पर झंडा बांधने के क्रम में एक युवक की मौत हो गई है l ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर छत पर झंडा टांग रहे युवक शब्बीर अंसारी (19) की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया, वहीं मृतक परिवार के लोगों के बीच मौत की सूचना मिलते ही चीख-पुकार मची हुई है।l

अन्य समाचार