योगेश कुमार सोनी / पूर्वी दिल्ली
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, 26 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे से 8 बजे तक भोपुरा बॉर्डर पर स्थानीय पुलिस एवं पीसीआर स्टाफ के समन्वय से एकीकृत पिकेट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 105 चालान किए गए। पुलिस के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
