मुख्यपृष्ठखेलदिनुषा की दीवार नहीं तोड़ पाया भारत, दूसरा टेस्ट ड्रॉ

दिनुषा की दीवार नहीं तोड़ पाया भारत, दूसरा टेस्ट ड्रॉ

-फॉलोऑन के बाद भी श्रीलंका ने बचाया कोलंबो टेस्ट, भारत ने १-० से जीती सीरीज

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया। पहली पारी में बड़ा दबदबा बनाने और श्रीलंका को फॉलोऑन खिलाने के बावजूद भारतीय गेंदबाज अंतिम दिन मेजबान टीम की दीवार नहीं तोड़ सके। सोनल दिनुषा के संघर्षपूर्ण शतक ने श्रीलंका को हार से बचा लिया। श्रीलंका ने दूसरी पारी में ४२९/९ रन बनाए और मैच ड्रॉ करा लिया। भारत ने पहली पारी ५०३/९ पर घोषित की थी, जबकि श्रीलंका पहली पारी में २९० रन पर सिमट गया। भारत ने फॉलोऑन दिया, लेकिन दूसरी पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रतिरोध दिखाया। खासकर दिनुषा ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। ड्रॉ के बावजूद भारत ने दो टेस्ट की सीरीज १-० से अपने नाम कर ली। गॉल में खेला गया पहला टेस्ट भारत ने १६५ रन से जीता था। दिलचस्प यह रहा कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट इतिहास में पहली बार भारत फॉलोऑन देने के बाद मैच जीतने में नाकाम रहा।

अन्य समाचार