राजेश सरकार / प्रयागराज
शहर कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान उपाध्यक्ष और तेलियरगंज के पूर्व पार्षद रंजन प्रजापति के पिता नन्हेंलाल (61) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके असमय निधन से स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है। इस दुखद घड़ी में शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी की अध्यक्षता में चौक स्थित पार्टी कार्यालय में विशेष शोकसभा हुई। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
धार्मिक और सामाजिक पहचान के धनी थे नन्हेंलाल
शोकसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारी रहे नन्हेंलाल अपने क्षेत्र में बेहद सम्मानित, धार्मिक और सामाजिक पहचान रखने वाले व्यक्तित्व थे। वे अपने पीछे सादगी, संयमित जीवन और उच्च नैतिक मूल्यों की एक अमूल्य विरासत छोड़ गए हैं। अपनी मिलनसार और व्यवहार-कुशल कार्यशैली के कारण वे हर वर्ग के लोगों में लोकप्रिय थे। उनका जाना समाज और संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
शोकसभा में ये रहे उपस्थित
इस भावुक क्षण में दिवंगत आत्मा को नमन करने वालों में मुख्य रूप से किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, जिया उबैद, मानस शुक्ला, परवेज सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, अफरोज अहमद, राम मनोरथ सरोज, मो. नसीम, सुष्मिता यादव, सरताज मोहम्मद, कामेश्वर सोनकर, तबरेज अहमद, जितेंद्र सोनकर, नफीस कुरेशी, राजकुमार शुक्ला, रिजवाना बेगम, दीपचंद और नसरीन बानो सहित अन्य गणमान्य नागरिक और कांग्रेसजन उपस्थित थे।
