मुख्यपृष्ठग्लैमरआकांक्षा ने खोली श्रेया की पोल!..‘बहुत मतलबी है वो’

आकांक्षा ने खोली श्रेया की पोल!..‘बहुत मतलबी है वो’

‘लॉक अप २’ में नजर आईं आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका और श्रेया कालरा का पुराना विवाद है। शो के दौरान श्रेया ने आकांक्षा की निजी जिंदगी से जुड़ी बात सार्वजनिक की थी, जिसके बाद दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। अब एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने श्रेया पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें घटना से दुख से ज्यादा निराशा हुई, क्योंकि श्रेया उनके पास दोस्ती के इरादे से आई थीं। आकांक्षा ने साफ कहा कि इतनी निजी बात को शो में आगे बढ़ने के लिए इस्तेमाल करना उन्हें बिल्कुल सही नहीं लगा। आकांक्षा ने श्रेया को ‘सबसे बुरी इंसान’ तक कह दिया और आरोप लगाया कि वह शो में अपनी असली शख्सियत छिपा रही थीं। उन्होंने कहा कि वह खुद कभी किसी रियलिटी शो को जीतने के लिए किसी की निजी जिंदगी का राज सार्वजनिक नहीं करतीं। अब दोनों के इस पुराने विवाद की चर्चा फिर तेज हो गई है।

अन्य समाचार