मुख्यपृष्ठग्लैमरनिक्की ने बॉयफ्रेंड को दिया ‘धोखा’!..अरबाज ने खोले रिश्ते के राज

निक्की ने बॉयफ्रेंड को दिया ‘धोखा’!..अरबाज ने खोले रिश्ते के राज

‘बिग बॉस मराठी ५’ से शुरू हुई निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की लव स्टोरी अब कथित तौर पर टूटने की खबरों से सुर्खियों में है। दोनों ने ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने से पैंâस के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामला तब और मसालेदार हो गया, जब अरबाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘अपने पार्टनर को धोखा देना और फिर घर आकर उनकी आंखों में आंखें डालकर यह कहना कि आप उनसे प्यार करते हैं, यह बेइज्जती का एक अलग ही स्तर है। मैंने जो कहा, सो कहा।’ इसके तुरंत बाद निक्की की पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने लिखा, ‘सच जो कोई नहीं बताता: अफेयर इसलिए नहीं होते क्योंकि कोई नया व्यक्ति बहुत आकर्षक होता है, बल्कि इसलिए होते हैं क्योंकि कोई पुराना व्यक्ति अपने वादों का सम्मान करना बंद कर देता है।’ अब दोनों के इन पोस्ट को पैंâस जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, रिश्ते में असल में क्या हुआ, इसका जवाब फिलहाल दोनों ने नहीं दिया है।

अन्य समाचार