मुख्यपृष्ठनए समाचारप्यार, शक और ब्लाइंड मर्डर!..गर्भवती प्रेमिका को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर...

प्यार, शक और ब्लाइंड मर्डर!..गर्भवती प्रेमिका को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मार डाला

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई के चेंबूर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने अपनी ही गर्भवती प्रेमिका की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि उसे अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक था। आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मार डाला। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आरसीएफ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, २५ अगस्त को मृतका अपने बॉयप्रâेंड आशीष मगर के साथ थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि आशीष को अपनी गर्लप्रâेंड के वैâरेक्टर पर शक था, इसी को लेकर विवाद बढ़ा था। झगड़ा शांत होने के बाद आशीष ने उसे मनाने के बहाने कोल्ड ड्रिंक ऑफर की। प्रेमिका को अंदाजा भी नहीं था कि जिसे वह प्यार करती है, वही उसकी जान का दुश्मन बन गया है। उसने कोल्ड ड्रिंक पी ली। कुछ ही मिनटों में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां होने लगीं और चक्कर आने लगे। शुरुआत में परिवार ने इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब हालत ज्यादा बिगड़ी तो उसे तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे शताब्दी अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह ढाई महीने की गर्भवती थी। मरने से पहले महिला ने अपने परिवार को बताया था कि आशीष की दी हुई कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी है। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाया था। डॉक्टरों ने भी प्रारंभिक जांच में जहर से मौत की आशंका जताई है।
शक ने बनाया कातिल!
चेंबूर में चरित्र पर शक के चलते प्रेमी आशीष मगर पर गर्भवती प्रेमिका की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, झगड़े के बाद आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य समाचार