मुख्यपृष्ठनए समाचारक्राइम सिटी बनी मुंबई!..फडणवीस के राज में बेटियां असुरक्षित?

क्राइम सिटी बनी मुंबई!..फडणवीस के राज में बेटियां असुरक्षित?

-स्कूल वैन में ३ साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म
-चंद महीनों में चार नाबालिगों से दिंरदगी के मामले

फिरोज खान / मुंबई

गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले गृह विभाग और मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाली घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बेटियों की सुरक्षा के दावे करने वाली महायुति सरकार में नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हाल के महीनों में नाबालिगों के साथ यौन अपराध के कई मामले सामने आए हैं। ताजा घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है, जहां नई मुंबई में स्कूल वैन के भीतर तीन साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
स्कूल वैन चालक ही निकला कथित आरोपी
पुलिस के मुताबिक, बच्ची को घर ले जाते समय स्कूल वैन में कथित तौर पर उसके साथ यौन अपराध किया गया। बताया जा रहा है कि वह वैन में आखिरी बच्ची थी और घटना के वक्त अकेली थी। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने परिवार को दर्द और चालक के व्यवहार के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामले में वैन चालक को गिरफ्तार किया है।
एसएनडीटी में गुरु पर गंभीर आरोप
माटुंगा स्थित एसएनडीटी कॉलेज में कराटे प्रशिक्षण देने वाले एक व्यक्ति पर नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि २१ अगस्त को आरोपी ने छात्रा को संदेश भेजकर जिम बुलाया और वहां कथित तौर पर उसके साथ अपराध किया। कुर्ला पुलिस ने आरोपी को २ सितंबर को गिरफ्तार किया।

अन्य समाचार