टीवी की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका पंडित अब रेहाना पंडित के नाम से जानी जाती हैं। निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव झेल चुकीं रेहाना ने हाल ही में अपनी जिंदगी के कई कड़वे किस्सों पर खुलकर बात की। पति की बेवफाई और करियर ब्रेक के बाद अब उन्होंने खुद पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का भी करारा जवाब दिया। दरअसल, रियलिटी शो में आजमा फलाह ने रेहाना पर आरोप लगाते हुए विवादित टिप्पणी की थी कि वह काम पाने के लिए एक्टर-प्रोड्यूसर के साथ सोती हैं। इस पर रेहाना ने कहा कि आजमा उन्हें जानती तक नहीं थीं और जानबूझकर ऐसी बात कही गई, ताकि वह भड़क जाएं। रेहाना ने बताया कि उस वक्त जीशान उनके बॉयफ्रेंड थे और आजमा शायद उन्हें ट्रिगर करना चाहती थीं। लेकिन रेहाना ने पलटवार करने के बजाय चुप रहना ही बेहतर समझा। उनका कहना था कि जब बात सच नहीं है, तो गुस्सा करने का कोई मतलब नहीं।
