सामना संवाददाता / मुंबई
तमाम शिवसैनिकों की प्रिय, वात्सल्यमूर्ति स्वर्गीय मांसाहेब सौ. मीनाताई ठाकरे के स्मृतिदिन के अवसर पर मुंबई, ठाणे सहित पूरे राज्य के शिवसैनिकों ने रविवार को मांसाहेब को भावपूर्ण आदरांजलि अर्पित की। शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और रश्मी ठाकरे ने दादर स्थित शिवतीर्थ पर मांसाहेब की प्रतिमा पर चाफे के फूलों की माला अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मांसाहेब को आदरांजलि अर्पित करने के लिए
भक्तिगीत, सुगम संगीत, भजन और कीर्तन जैसे कार्यक्रम हुए
वात्सल्यमूर्ति स्वर्गीय मांसाहेब सौ. मीनाताई ठाकरे के स्मृतिदिन के उपलक्ष्य में शिवतीर्थ पर आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना नेता, सांसद अनिल देसाई, अरविंद सावंत, उपनेता विजय कदम, उपनेता विशाखा राऊत, उपनेता डॉ. ज्योति ठाकरे, विधायक महेश सावंत, बाला नर, अजय चौधरी, सुनील शिंदे, पूर्व महापौर एवं विभाग संगठक श्रद्धा जाधव, शिवसेना सचिव साईनाथ दुर्गे, नगरसेवक निशिकांत शिंदे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मांसाहेब को आदरांजलि अर्पित करने के लिए रविवार सुबह ७ बजे से ही भक्तिगीत, सुगम संगीत, भजन और कीर्तन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। सुबह श्री सिद्धिविनायक सुगम संगीत दल के प्रतिभाशाली कलाकार रविराज नर का सुगम संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद दैवज्ञ हितवर्धक महिला भजन मंडल और आर्यदुर्गा महिला भजन मंडल ने भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान ज्येष्ठ गायक राजा कदम, स्मिता तायशेटे, सुदेश पवार सहित अन्य प्रतिभाशाली कलाकारों ने मधुर गीतों के माध्यम से मांसाहेब को सुमनांजलि अर्पित की। मांसाहेब की प्रतिमा के चारों ओर फूलों से आकर्षक सजावट की गई थी। इस अवसर पर विभागप्रमुख आशीष चेंबूरकर, नागपुर शहर संपर्कप्रमुख राजेंद्र पगारे, डोंबिवली उपशहरप्रमुख कुणाल ढोपरे, ठाणे संपर्क संगठक ज्योति भोसले, नगरसेविका माधुरी मांजरेकर, उर्मिला पांचाल, अर्चना शिंदे, पूर्व नगरसेवक प्रकाश आयरे, एडवोकेट मेराज शेख, नायगांव सहनिरीक्षक सुरेश काले, पद्मजा चेंबूरकर, पूर्व महापौर महादेव देवले, माहिम विधानसभा संगठक आरती किनरे, कल्याण लोकसभा संगठक मृणाल यज्ञेश्वर, उपविभाग संगठक उर्मिला सावंत, माहिम विधानसभा समन्वयक रश्मी सुर्वे, वडाला विधानसभा समन्वयक दत्ता घाटकर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन उपनेता विशाखा राऊत, जी. एस. परब, प्रवीण पंडित, विकास मयेकर और नरेंद्र भोसले ने किया। मंडप की सजावट मनोहर डेकोरेशन की श्रद्धा श्रीधर जाधव ने की थी।
