मुख्यपृष्ठस्तंभमुस्लिम वर्ल्ड : आओ हबीबी, तगड़ा बंदोबस्त है!.. ईरान ने ट्रंप को...

मुस्लिम वर्ल्ड : आओ हबीबी, तगड़ा बंदोबस्त है!.. ईरान ने ट्रंप को यूं चिढ़ाया

सूफी खान

आओ हबीबी, आओ अंकल सैम। जी हां, ईरान अमेरिका को कुछ ऐसे ही बुला रहा है या यूं कहें कि चिढ़ा रहा है। ईरान कह रहा है हबीबी अंकल सैम दम है तो आओ होर्मुज में, ये अमेरिका को खुली चुनौती है इस्लामिक रिपब्लिक की। जिस तरह से पिछले दिनों होर्मुज पर हावी होने की कोशिश कर रहा है अमेरिका उसके बाद ईरान का ये चिढ़ाना बताता है कि आबनाए होर्मुज पर ईरान की तैयारी जबरदस्त है। एक्सपर्ट कहते हैं कि होर्मुज पर ईरान ने माइंस मजबूती से बिछा रखी है।
दरअसल, सिएरा लियोन में ईरानी एंबेसी ने माइंसवीपर गेम की स्टाइल में एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ लिखा गया हबीबी यानी अंकल सैम, ईरान आओ ३५ सेकंड के इस वीडियो में होर्मुज स्ट्रेट का ३डी मैप दिखाई देता है, जिस पर माइंसवीपर गेम की तरह ग्रिड बना हुआ है। ईरानी दूतावास की यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ रहा है।
इसी हफ्ते की शुरूआत में अमेरिकी फौज ने होर्मुज स्ट्रेट में लारक आईलैंड पर ईरानी रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया था। अमेरिका के मुताबिक, इन लॉन्चरों को समुद्र में माइंस बिछाने के लिए तैयार किया जा रहा था, लेकिन अब ईरान ने होर्मुज का थ्री डी मैप दिखाकर नंबरों के जरिए चैलेंज किया है कि अमेरिका का होर्मुज पर आए ये सीक्रेट नंबर हो सकता है, होर्मुज के समुंदर में खतरनाक माइंस का इशारा हो सकता है। ये बताता है कि ईरान होर्मुज तो किसी सूरत में नहीं छोड़ेगा और वहां उसकी तैयारी तगड़ी है।
मीडिया रिपोर्ट बता रही हैं कि समुद्री माइंस कम लागत में बड़े स्तर पर शिपिंग को प्रभावित करने वाला हथियार मानी जाती है। ईरान पहले छोटी नौकाओं के जरिए माइंस बिछाने का इस्तेमाल कर चुका है। कुछ ईरानी माइंस मैग्नेटिक या अकॉस्टिक सेंसर का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे उन्हें ढूंढना मुश्किल हो सकता है।
मिडिल ईस्ट में हालात बहुत तेजी से बदल रहे हैं। अब मसला अरब देशों के पाले में है, अगर वो अमेरिका को कह दें कि हमारे बेस हम इस्तेमाल नहीं करने देंगे ईरान के खिलाफ तो कुछ हो सकता है वरना आरपार की लड़ाई तय है, जिस तरह अमेरिका बजिद हुआ जाता है और ईरान भी तगड़े पलटवार अंजाम दे रहा है उससे साफ है कि शांति खत्म हो रही है और जंग के बादल फिर छा रहे हैं। अगर अरब मुल्क कह दें कि हम अपने बेस नहीं देंगे तभी अब ये जंग रुक सकती है। उनके मुताबिक चीन इसके लिए कोशिश भी कर रहा है और अब अंकल सैम यानी अमेरिका को हबीबी कहकर ईरान ने जिस तरह से चिढ़ाया है, वो दिखा रहा है कि ईरान तैयार है हर हालात से निपटने के लिए।

अन्य समाचार