मुख्यपृष्ठखेलवैभव से भिड़े तिलक...अंपायर ने किया बीच-बचाव

वैभव से भिड़े तिलक…अंपायर ने किया बीच-बचाव

दलीप ट्रॉफी फाइनल में १५ साल के वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा भी उन्हें छेड़ने से खुद को रोक नहीं पाए। वैभव ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और सिराज के ओवर में दो चौके और एक छक्का ठोककर माहौल गरमा दिया। इसके बाद ११वें ओवर में तिलक ने वैभव पर स्लेजिंग शुरू कर दी। बात बढ़ी तो दोनों आमने-सामने आ गए। तिलक ने सीने पर हाथ मारा, वैभव भी पीछे हटने को तैयार नहीं दिखे। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। मामला बढ़ता देख अंपायर को बीच में आकर दोनों को अलग करना पड़ा। हालांकि, दोनों के बीच यह नोक-झोंक गंभीर थी या मैदान की गर्मागर्मी का हिस्सा, यह साफ नहीं है। वैभव ने ३७ गेंदों में ४४ रन ठोके और अपना काम बल्ले से कर दिया!

अन्य समाचार