मुख्यपृष्ठग्लैमर‘सिर्फ टैलेंट से फिल्म नहीं मिलती!’..तापसी ने खोला बॉलीवुड का ‘काला सच’?

‘सिर्फ टैलेंट से फिल्म नहीं मिलती!’..तापसी ने खोला बॉलीवुड का ‘काला सच’?

तापसी पन्नू इन दिनों ‘गांधारी’ को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनकी फिल्म से ज्यादा बॉलीवुड के ‘गेम’ पर कही बातों ने तड़का लगा दिया है। तापसी ने साफ-साफ बताया कि आखिर उन्हें कमर्शियल फिल्मों के ऑफर ज्यादा क्यों नहीं मिलते। उनके मुताबिक, यहां सिर्फ टैलेंट दिखाने से काम नहीं चलता। मार्केट वैल्यू, कॉन्टैक्ट्स, विजिबिलिटी और स्टार इमेज का भी खूब खेल है। तापसी ने तो कमर्शियल फिल्मों के महिला किरदारों पर भी चुटकी ली। उनका कहना है कि कई रोल ऐसे होते हैं, जिन्हें कोई भी एक्ट्रेस निभा सकती है। यानी मामला सिर्फ अभिनय का नहीं, मार्केट में आपकी ‘वैल्यू’ कितनी है, खेल वहां बनता है। अपनी फिल्म ‘डंकी’ का किस्सा सुनाते हुए तापसी ने बताया कि उन्हें यह मौका राजकुमार हिरानी की वजह से मिला। उन्होंने तापसी का काम देखा और उन्हें कास्ट किया। तापसी का यह बेबाक बयान अब बॉलीवुड की कास्टिंग के ‘फॉर्मूले’ पर खूब चर्चा छेड़ रहा है।

अन्य समाचार