बॉलीवुड की ‘सकीना’ यानी अमीषा पटेल इन दिनों क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ अपनी मुलाकात को लेकर सुर्खियों में हैं। मुंबई के ताज महल पैलेस में दोनों की मुलाकात का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर डेटिंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। एक यूजर ने दावा कर दिया कि अमीषा का हार्दिक के कंधे पर हाथ रखना दोनों के बीच चल रही अफवाहों को सच साबित करता है। बस फिर क्या था! अमीषा ने भी पलटवार करने में देर नहीं लगाई। उन्होंने यूजर की पोस्ट शेयर करते हुए तंज कसा और कहा कि हां, वह पल ‘वाकई रोमांटिक’ था। साथ ही उन्होंने यूजर को सलाह दे डाली कि ऐसी पोस्ट करने से पहले किसी लड़की को दोस्त बनाना चाहिए। अमीषा के इस करारे जवाब ने सोशल मीडिया पर नया गॉसिप मसाला जरूर पैदा कर दिया है।
