-असीम मुनीर के दौरे के बाद एनएसीटीए चीफ पैâसल नसीर पहुंचे बलूचिस्तान
-विवादित शफीक मेंगल से मुलाकात ने बढ़ाए ‘डेथ स्क्वाड’ के सवाल
एजेंसी / इस्लामाबाद
बलूचिस्तान में लगातार बढ़ते हमलों और पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के नुकसान के बीच इस्लामाबाद ने अब अपनी रणनीति और कड़ी करने के संकेत दिए हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और हाल ही में राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण (एनएसीटीए) के प्रमुख बनाए गए मेजर जनरल फैसल नसीर बलूचिस्तान पहुंचे हैं। उनकी मुख्यमंत्री सरफराज बुग्ती और विवादित कबायली नेता शफीक-उर-रहमान मेंगल से मुलाकात ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। शफीक मेंगल पर बलूच राष्ट्रवादी संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने वर्षों से कथित ‘डेथ स्क्वाड’ संचालित करने के आरोप लगाए हैं। दक्षिण एशिया टेररिज्म पोर्टल ने भी उनके नेटवर्क को बलूचिस्तान में सक्रिय प्रमुख कथित डेथ स्क्वाड समूहों में गिना है।
मुनीर ने की समीक्षा
यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है, जब पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने ५ सितंबर को क्वेटा गैरीसन का दौरा कर बलूचिस्तान की सुरक्षा स्थिति और सैन्य तैयारियों की समीक्षा की। हाल के दिनों में बलूचिस्तान में अलगाववादी हमले बढ़े हैं और पाकिस्तानी सेना ने भी बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाने का दावा किया है।
