मुख्यपृष्ठग्लैमरसुनिधि पर नेहा का तीखा वार!..‘अंगूर खट्टे हैं’

सुनिधि पर नेहा का तीखा वार!..‘अंगूर खट्टे हैं’

नेहा कक्कड़ का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ‘आई पॉपस्टार वॉल्यूम २’ के प्रमोशन के दौरान जब उनसे सिंगिंग रियलिटी शोज के स्क्रिप्टेड होने और सुनिधि चौहान के शो छोड़ने पर सवाल हुआ, तो नेहा ने ऐसा जवाब दिया कि मामला गरमा गया। नेहा ने कहा कि जब तक वह शो का हिस्सा थीं, टीआरपी टॉप पर थी और फिर चुटीले अंदाज में ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाली कहावत भी सुना दी। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके मुताबिक शो स्क्रिप्टेड नहीं है और कंटेस्टेंट्स की भावनाएं असली होती हैं। अब नेहा के इस बयान पर सोशल मीडिया दो खेमों में बंट गया है। कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया, तो कुछ ने सुनिधि का बचाव किया। गौरतलब है कि सुनिधि पहले रियलिटी शोज में एडिटिंग, ऑटो-ट्यून और कंटेस्टेंट्स को लेकर कथित दबाव पर सवाल उठा चुकी हैं। यानी संगीत की दुनिया में सुरों के साथ अब बयानों का भी ‘हाई नोट’ सुनाई दे रहा है!

अन्य समाचार