मुख्यपृष्ठनए समाचारकोरांव में नाबालिग को बरगलाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

कोरांव में नाबालिग को बरगलाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

 -दो साल से पुलिस को थी तलाश…दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ीं

राजेश सरकार / प्रयागराज

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में करीब दो साल से वांछित चल रहे राजस्थान निवासी आरोपी को यमुनानगर जोन की कोरांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाए जाने के बाद उसकी तलाश तेज कर दी थी। शनिवार 12 सितंबर को पुलिस टीम ने उसे लेड़ियारी चौराहा, कस्बा कोरांव से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पीड़िता पहले ही मिल चुकी थी
पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2024 को वादी ने थाने में तहरीर देकर विपक्षी पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर कोरांव थाने में मुकदमा अपराध संख्या 177/24 के तहत धारा 363 और 366 भादवि में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए 12 जुलाई 2024 को अपहृता/पीड़िता को खोज निकाला था।
विवेचना के दौरान मामले में धारा 376डी भादवि तथा धारा 5जी/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। जांच में प्रकाश में आए आरोपी कन्हैया उर्फ कान्हा राम जी प्रसाद की तलाश पुलिस कर रही थी। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
राजस्थान का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हैया उर्फ कान्हा राम जी प्रसाद पुत्र दामोदर जी, निवासी ग्राम डेगाना गांव, थाना डेगाना गांव, जिला नागौर, राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 36 वर्ष बताई गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक दिनेश कुमार यादव, आशीष कुमार सिंह, अश्वनी यादव शामिल रहे।

अन्य समाचार