मुख्यपृष्ठअपराधचार कारतूस के साथ आमिर गिरफ्तार

चार कारतूस के साथ आमिर गिरफ्तार

 मुखबिर की सूचना पर घूरपुर पुलिस ने दबोचा…आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज

राजेश सरकार / प्रयागराज

घूरपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 11 सितंबर 2026 को थाना घूरपुर पुलिस टीम ने बादलगंज अंडरपास, ग्राम इरादतगंज के पास घेराबंदी कर आमिर अब्बास पुत्र अहमद हसन निवासी ग्राम दांदूपुर, थाना घूरपुर, कमिश्नरेट प्रयागराज को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .32 बोर के चार अवैध जिंदा कारतूस बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर थाना घूरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 335/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के खिलाफ थाना करेली में वर्ष 2019 में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत भी मामला दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अमित यादव, विशाल चौहान, सिपाही अमित यादव एवं आदित्य राय शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य समाचार