मुख्यपृष्ठग्लैमर६ महीने में प्यार का पैकअप!

६ महीने में प्यार का पैकअप!

–पृथ्वी शॉ-आकृति की सगाई टूटी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की जोड़ी को फैंस अभी ठीक से पसंद भी करने लगे थे कि रिश्ते में ऐसा ट्विस्ट आया, जिसने सबको चौंका दिया। ८ मार्च २०२६ को सगाई करने वाले इस कपल ने महज छह महीने बाद अलग होने का ऐलान कर दिया है। ब्रेकअप की खबर खुद आकृति ने सोशल मीडिया पर शेयर की। आकृति ने भारी मन से बताया कि दोनों ने अलग होने का फैसला आपसी सहमति से लिया है। उनके मुताबिक, दोनों एक-दूसरे से प्यार और परवाह करते हैं, लेकिन उनके लक्ष्य, जिम्मेदारियां और परिस्थितियां अलग हैं। यही वजह है कि अब दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। सबसे खास बात यह है कि आकृति ने किसी विवाद या तीसरे शख्स की बात नहीं की, बल्कि लोगों से अफवाहों से बचने और उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। अब फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर छह महीने में ऐसा क्या बदला कि सगाई टूट गई?

अन्य समाचार