राधिका मदान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज ३’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेत्री इसके प्रमोशन में जुटी हैं और इसी दौरान उन्होंने फिल्म के एक इंटीमेट सीन का ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने बातचीत का रंग ही बदल दिया। बातचीत में राधिका ने बताया कि शूटिंग के दौरान एक सीन उनके लिए बेहद अजीब था। राधिका के मुताबिक, इंटीमेट सीन के बीच उन्हें अपने को-स्टार से कहना था, ‘कहो, तुम्हारी मां मैनिपुलेटिव है।’ बस, यही डायलॉग बोलते वक्त उन्हें खुद समझ नहीं आया कि आखिर वह कर क्या रही हैं! अभिनेत्री ने बताया कि उस पल उन्हें काफी अजीब महसूस हो रहा था। हालांकि, राधिका का कहना है कि ‘गहराइयां’ के बाद इंटीमेट सीन करना उनके लिए उतना मुश्किल नहीं रहा।
