मुख्यपृष्ठनए समाचारवाह रे सरकार!..अनाज संकट के बीच मेवा से सजी बैठक

वाह रे सरकार!..अनाज संकट के बीच मेवा से सजी बैठक

सामना संवाददाता / मुंबई

राज्य में आपदा के बीच फसलों के खराब होने और कृषि उत्पादन में बड़ी गिरावट की आशंका के चलते आने वाले समय में अनाज की उपलब्धता और कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। ऐसे हालात में सरकार से राहत, पानी और फसल बचाने के उपायों पर ठोस कार्रवाई की अपेक्षा है। लेकिन इसी बीच नांदेड में हुई सूखा समीक्षा बैठक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बैठक में अधिकारियों की मेज पर काजू-बादाम और अन्य मेवा परोसे जाने का वीडियो सामने आया है। इसे लेकर सरकारी बैठकों में जनता के पैसे के इस्तेमाल और प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।
शनिवार को कुछ जिलों में आपदा और किसानों की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई थी। उम्मीद थी कि इसमें सूखती फसलों, पानी की कमी, किसानों को तत्काल राहत और संभावित कृषि संकट से निपटने के उपायों पर गंभीर चर्चा होगी। लेकिन बैठक से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया।

अन्य समाचार