मुख्यपृष्ठग्लैमर‘क्या कर रहे हो?’.. माइक चेहरे के पास आते ही भड़के सिद्धार्थ!

‘क्या कर रहे हो?’.. माइक चेहरे के पास आते ही भड़के सिद्धार्थ!

फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा का एयरपोर्ट पर अचानक पारा चढ़ गया। तमन्ना भाटिया के साथ पटना पहुंचे सिद्धार्थ पहले तो कैमरों के सामने मुस्कुराते और मीडिया का अभिवादन करते नजर आए, लेकिन कुछ ही देर में माहौल बदल गया। दरअसल, एयरपोर्ट पर मीडिया ने सिद्धार्थ को सवालों से घेर लिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात को लेकर सवाल-जवाब चल ही रहे थे कि एक माइक एक्टर के चेहरे और सिर के बेहद करीब पहुंच गया। बस फिर क्या था, सिद्धार्थ का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने रिपोर्टर से नाराजगी जताते हुए पूछा, ‘अरे ये क्या कर रहे हो, सिर पर लगा दोगे, मुंह पर?’ अब वीडियो वायरल है और सोशल मीडिया भी दो खेमों में बंटा है। कोई सिद्धार्थ को ‘बिल्कुल सही’ बता रहा है तो कोई कह रहा है कि भाई, प्रमोशन में गुस्सा किस बात का?

अन्य समाचार