-सीमा श्रीवास्तव
यह एक हैरान करने वाली खबर है कि अपने रियूनियन कॉन्सर्ट के ठीक एक हफ्ते बाद ही एमआईएसटीक्यू बैंड सनसनीखेज तरीके से टूट गया। ज्ञात रहे कि उसकी स्टार सबरीना वॉशिंगटन पहले ही सोलो करियर शुरू कर चुकी हैं। गायिका सबरीना वॉशिंगटन, ४७, ने पुष्टि की है कि बैंड के सदस्य अलग-अलग रास्ते अपनाएंगे। हालांकि, उन्होंने पिछले सप्ताह वेम्बली एरिना में एक पुनर्मिलन संगीत कार्यक्रम आयोजित किया था। एलेशा डिक्सन (४७) और सु-एलिस नैश (४५) ने अपने डेब्यू एल्बम ‘लिकिन ऑन बोथ साइड्स’ के २५ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मंच पर आकर समां बांध दिया था और शो में भूली हुई मूल सदस्य जेना मैकनैली की एक आश्चर्यजनक उपस्थिति भी देखने को मिली थी। लेकिन, कम से कम सबरीना के लिए, एक रात का रिश्ता वाकई काफी नहीं है, क्योंकि उसने खुलासा किया है कि हालांकि, बैंड खत्म हो चुका है और आगे कोई गिग्स या नया संगीत बनाने की योजना नहीं है, वह एक एकल कलाकार के रूप में दौरे पर निकल रही है। एक बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हमने साथ मिलकर एक बहुत ही शानदार साल बिताया है और मुझे वास्तव में इस बात पर गर्व है कि हमने क्या हासिल किया है।’ ‘हमें २५ साल बाद वापस आने, एक साथ फिर से परफॉर्म करने और वेम्बली में हाउसफुल शो के साथ समापन करने का मौका मिला। हम तीनों ने मिलकर जो कुछ भी बनाया था, उसे मनाने का यह वास्तव में एक खास तरीका था।’
टाइम आउट केज
ये अब टाइम आउट केज क्या बला है। दरअसल, यह जियोर्डी शोर की स्टार शार्लोट क्रॉस्बी का अपना ईजाद किया हुआ मामला है जिसमें अपने बच्चों को वैâद कर के रख दिया जाता है। इसकी आलोचना भी हुई मगर शार्लोट ने अपने बच्चों को ‘टाइम-आउट केज’ में बंद करने के लिए आलोचना करने वाले फॉलोअर्स के बाद अपने पालन-पोषण संबंधी पैâसलों का बचाव किया है। रियलिटी टीवी स्टार ने प्रशंसकों से कहा, ‘मैंने लड़कियों के लिए एक पिंजरा खरीदा है ताकि जब उन्हें कुछ समय के लिए अलग रखने की जरूरत हो तो वे उसमें रह सकें। उनकी बेटियां, तीन साल की अल्बा-जीन और एक साल की पिक्सी, ‘पिंजरे’/खिलौनों के डिब्बे में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, उनकी आंखों में आंसू हैं और वे बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं। फॉलोअर्स से मिल रहे चिंताजनक संदेशों की बाढ़ को देखते हुए, उन्हें मजबूरन अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज को अपडेट करना पड़ा, जिसमें उन लोगों के लिए एक छोटा सा संदेश था जिन्होंने उनके मजाक को बहुत गंभीरता से ले लिया था। उसने समझाया, ‘दोस्तों, ये मेरे डीएम हैं। ये स्पष्ट रूप से बच्चों का पिंजरा नहीं है और हम जाहिर तौर पर टाइम आउट भी नहीं देते!’ ‘ये तो पिंजरा है, लेकिन टेडी बियर के लिए! कितना प्यारा है।’ मैं पूरी तरह से प्रभावित थी और मुझे अब याद भी नहीं है कि किससे! ‘लेकिन यह बहुत प्यारा है और मैंने और लड़कियों ने इसे खुद बनाया है, यह इतना आसान था कि मैं लिंक शेयर कर दूंगी।’ हालांकि, अगली तस्वीर में एक खुश लड़की अपने टेडी बियर और सॉफ्ट टॉयज के संग्रह को गले लगाती हुई दिखाई दे रही है, जिस पर ‘हमारा चिड़ियाघर’ लिखा हुआ है।
