मुख्यपृष्ठनए समाचारकोपर स्टेशन पर युद्धस्तर पर काम शुरू खबर छपते ही हरकत में...

कोपर स्टेशन पर युद्धस्तर पर काम शुरू खबर छपते ही हरकत में आया मध्य रेलवे

अनिल मिश्रा / उल्हासनगर
‘दोपहर का सामना’ ने कोपर रेलवे स्टेशन की बदहाली और यात्रियों की असुविधा को लेकर ३ सितंबर २०२६ को ‘असुविधाओं से जूझता कोपर स्टेशन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का प्रकाशित होते ही मध्य रेलवे हरकत में आया और स्टेशन पर यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। कार्रवाई शुरू होने से यात्रियों ने ‘दोपहर का सामना’ का आभार जताया है।
‘दोपहर का सामना’ ने उजागर किया था कि चार प्लेटफॉर्म वाले कोपर स्टेशन से रोज लाखों यात्री सफर करते हैं, लेकिन एक भी शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं थी। प्लेटफॉर्म नंबर ४ से ३ होते हुए डोंबिवली-कल्याण की ओर जाने के लिए एक ही फुटओवर ब्रिज होने से रोजाना भारी भीड़ होती है। ऐसे में भगदड़ जैसी घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा तीन-चार वर्षों से बंद एस्केलेटर धूल खा रहा था और पीने के पानी की भी किल्लत थी।
मध्य रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने स्टेशन का निरीक्षण किया। बंद एस्केलेटर को शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नए फुटओवर ब्रिज के लिए इंजीनियरिंग टीम ने काम शुरू कर दिया है। अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की गई है, जबकि स्थायी शौचालय का काम भी प्रगति पर है।

अन्य समाचार