मुंबई: 26 साल तक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की रचनात्मक यात्रा का हिस्सा रहीं सुजाता संघमित्रा अब SCUBE Studios के साथ अपनी खुद की क्रिएटिव विरासत गढ़ने की ओर बढ़ रही हैं। सुजाता संघमित्रा के लिए कौन बनेगा करोड़पति की कहानी सिर्फ भारत के सबसे प्रतिष्ठित टेलीविजन शोज में से एक की कहानी नहीं है, बल्कि यह उनके अपने सफर और लगातार बदलते रहने की कहानी भी है।
साल 2000 में जब कौन बनेगा करोड़पति ने भारतीय टेलीविजन पर अपनी ऐतिहासिक शुरुआत की, उसी साल सुजाता इस शो से जुड़ीं। Executive Producer के तौर पर शुरू हुआ उनका सफर उन्हें Creative Director तक ले गया और पिछले आठ वर्षों से वह शो की Showrunner की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इस साल उन्होंने एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार करते हुए देश के इस प्रतिष्ठित क्विज शो को प्रोड्यूस भी किया है।
और अब उनके करियर में एक नया अध्याय जुड़ गया है SCUBE Studios।SCUBE Studios Production house, उनके लिए सिर्फ एक नया बिजनेस वेंचर नहीं, बल्कि 26 वर्षों के अनुभव, सीख और कहानी कहने के जुनून को अपनी पहचान के साथ आगे ले जाने का अवसर है।लेकिन सुजाता का यहां तक पहुंचने का सफर बिल्कुल सीधी राह पर नहीं रहा।History में Graduation और Post-Graduation के साथ MBA करने वाली सुजाता ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में TV18 के साथ की। इसके बाद मुंबई ने उनके लिए एक नया दरवाजा खोला। Ekta Kapoor के शो Itihas के लिए दिए गए एक ऑडिशन ने उन्हें अभिनय की दुनिया में पहुंचा दिया।
इसके बाद वह Hum Paanch, Kanyadaan, Ghar Ek Mandir जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों का हिस्सा बनीं और एक अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बनाई। लेकिन कैमरे के सामने की दुनिया के साथ-साथ कैमरे के पीछे की रचनात्मक दुनिया उन्हें लगातार आकर्षित करती रही। आखिरकार वह वापस उसी दुनिया में लौटीं, जहां से उनके करियर की शुरुआत हुई थी कंटेंट और क्रिएटिविटी की दुनिया। और फिर आया KBC। यहीं से उनकी जिंदगी में अमिताभ बच्चन के साथ 26 वर्षों का एक बेहद खास प्रोफेशनल रिश्ता भी शुरू हुआ।
सुजाता ने अमिताभ बच्चन को सिर्फ देश के महानतम सितारों में से एक के तौर पर नहीं देखा, बल्कि एक ऐसे प्रोफेशनल के रूप में देखा है जो हर एपिसोड के लिए उसी गंभीरता और तैयारी के साथ आता है, जिस तरह वह KBC के पहले सीजन में आया करते थे। 26 साल बाद भी उनकी तैयारी, समय की पाबंदी और कंटेस्टेंट्स के साथ जुड़ने की उनकी क्षमता सुजाता के लिए उतनी ही प्रभावशाली है। चाहे सामने कोई बच्चा हो, Gen Z का युवा, कोई मध्यम आयु वर्ग का प्रतियोगी या फिर बुजुर्ग, अमिताभ बच्चन सामने वाले के स्तर तक जाकर उससे संवाद करते हैं और उसे सहज महसूस कराते हैं।
यही शायद KBC की सबसे बड़ी खूबसूरती भी है।
क्योंकि KBC सिर्फ सवाल-जवाब का शो नहीं है। यह उन लोगों की कहानियों का मंच है, जो अपनी जिंदगी बदलने के सपने लेकर आते हैं। सुजाता के लिए यह शो इस विचार का प्रतीक है कि ज्ञान सबसे बड़ा Equalizer है। इसीलिए वह KBC को सिर्फ एक क्विज शो नहीं, बल्कि एक भावना मानती हैं। KBC सिर्फ एक क्विज शो नहीं है। यह एक इमोशन है।” 26 वर्षों में सुजाता ने इस शो को सिर्फ एक प्रोडक्शन की तरह नहीं, बल्कि एक ऐसे अनुभव की तरह देखा है जो देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों को एक मंच पर लाता है और परिवार की कई पीढ़ियों को एक साथ बैठकर टीवी देखने का मौका देता है।
अब वही अनुभव उनके अगले सफर की नींव बन रहा है। SCUBE Studios के साथ सुजाता अपने साथ एक अभिनेत्री की संवेदनशीलता, एक क्रिएटिव प्रोफेशनल की समझ, एक शो रनर का विशाल अनुभव और एक प्रोड्यूसर की नजर लेकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने वर्षों तक दूसरों की कहानियों को आकार दिया है। अब बारी अपनी कहानियों और अपनी क्रिएटिव दुनिया को आकार देने की है। KBC ने सुजाता संघमित्रा को भारतीय टेलीविजन के इतिहास की पहली पंक्ति से उसे देखने और गढ़ने का मौका दिया। अब SCUBE Studios, Sarmistha Roy और Sandy Kaul के साथ उनका साझा क्रिएटिव वेंचर उन्हें अपनी अगली कहानी खुद लिखने का मंच दे रहा है।
26 साल KBC के साथ बिताने के बाद, अब सुजाता संघमित्रा अपनी अगली पारी की शुरुआत कर रही हैं—इस बार किसी और के शो का हिस्सा बनकर नहीं, बल्कि अपनी खुद की क्रिएटिव दुनिया बनाकर।
