अनिल किशोर / पटना
बिहार प्रदेश के ऐतिहासिक नगरी गयाजी के हृदय स्थल चौक स्थित राजेंद्र टवार के पास कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नेता, कार्यकर्ता अपने, अपने हाथों में मशाल जला कर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो के नारों को बुलंद किया। इस कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शशि किशोर शिशु, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, कॉंग्रेस सेवादल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, मिथिलेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला, प्रो. अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटु सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, विपिन बिहारी सिन्हा, मुन्ना मांझी, एन एस यू आई, के नवनीत कुमार, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सुनील कुमार पासवान, मानपूर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष चंदन कुमार महतो, इंदल पासवान, इंटक महासचिव टिंकू गिरी, अरुण कुमार पासवान आदि ने कहा कि कॉंग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों सहित आमजन संपूर्ण देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने हेतु लगातार धरना, प्रदर्शन जारी है, तो दुसरी ओर मोदी सरकार अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बना कर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे सहित सभी विपक्षी दालों के नेताओं को दिल्ली में 40 हज़ार पुलिस बल तैनात कर इन नेताओं पर बर्बरता करने तथा डिटेन करने का काम कर रही है। इस बीच इन सभी नेताओं ने कहा कि हम कांग्रेसजन ना डरेंगे, ना ही झुकेगे बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करा कर रहेंगे। इस संबंध में इन सभी नेताओं ने कहा कि देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, लोकप्रिय- जनप्रिय नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सत्याग्रह डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ कर देश के छात्र, युवा, किसान, मजदूर, महिलाएं सभी के समस्याओं से रुबरु होकर आजादी की लड़ाई दो की शुरुआत कर अब ज्ञानेश के साथ साथ मोदी- शाह को भी उखाड़ फेंकने की जंग शुरू हो गई है।
