मुख्यपृष्ठनए समाचारसड़कें जाम, सरकार के इंतजाम धड़ाम...महायुति राज में मंत्रियों को भी पैदल...

सड़कें जाम, सरकार के इंतजाम धड़ाम…महायुति राज में मंत्रियों को भी पैदल चलने की नौबत!.. सरकार के दावों की निकली हवा!

सामना संवाददाता / मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ट्रैफिक जाम की समस्या अब किस कदर गंभीर हो चुकी है, इसका नजारा बुधवार को देखने को मिला। हालात ऐसे बने कि राज्य सरकार के मंत्रियों को भी अपनी सरकारी गाड़ियां छोड़कर पैदल चलना पड़ा। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे और ग्रामीण विकास मंत्री जयकुमार गोरे ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद गाड़ी से उतरे और पैदल चलकर मंत्रिमंडल की बैठक में पहुंचने का रास्ता चुना। जब सरकार के मंत्री ही जाम से बच नहीं पा रहे हैं, तो आम मुंबईकरों की परेशानी का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक सुबह १०:३० बजे सह्याद्रि अतिथिगृह में निर्धारित थी। इस बैठक में शामिल होने आए लिए ज्यादातर मंत्री सह्याद्रि की तरफ अपने काफिले के साथ निकले, लेकिन मुंबई की सड़कों पर लगे जाम के कारण कई मंत्रियों को समय पर पहुंचने में दिक्कत आने लगी। समस्या और समय के संकट को देखते हुए कई मंत्री अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल चल पड़े।
आम जनता रोज भुगत रही है परेशानी
मुंबईकरों के लिए यातायात जाम कोई नई समस्या नहीं है। काम पर जाने वाले कर्मचारी, विद्यार्थी, मरीज और कारोबारियों को रोजाना सड़कों पर समय गंवाना पड़ता है। कई बार थोड़ी दूरी तय करने में भी घंटों लग जाते हैं। यातायात जाम के कारण र्इंधन की बर्बादी, प्रदूषण और मानसिक तनाव भी बढ़ता है। इसके बावजूद लोगों को राहत देने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन की जरूरत लगातार महसूस की जा रही है।

अन्य समाचार