-सीमा श्रीवास्तव
खूबसूरत अभिनेत्री शार्लोट क्रॉस्बी का दुख असहनीय है। और होगा भी क्यों नहीं। उसका हृदय भी एक मां का है और मां के लिए उसका बच्चा ही उसकी पूरी जिंदगी होता है। जब यह बच्चा जन्म लेने से पूर्व ही चल बसे तो सोचा जा सकता है इस दुख को। जी हां, शार्लोट ने खुलासा किया है कि उसे गर्भपात का सामना करना पड़ा है। जियोर्डी शोर की पूर्व स्टार, ३६ वर्षीय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फॉलोअर्स के साथ इस दुखद खबर को साझा की है, जो जेक एंकर्स के साथ अल्बा और पिक्सी नाम की दो बेटियों की मां हैं। शार्लोट ने कई तस्वीरों के साथ एक साहसी इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने दर्द के बारे में खुलकर बात की। अपनी प्रेग्नेंसी टेस्ट की तस्वीर शेयर करते हुए, दो बच्चों की मां ने कहा, ‘पिछले महीने, हमें वह खुशखबरी मिली जिसका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हमें पता चला कि मैं गर्भवती हूं।’ यह दूसरी बार था जब वो गर्भवती हुई थी इसके पूर्व उसे गर्भपात हो गया था। मगर इस बार भी वही हुआ जिसे इंस्टाग्राम पर उसने लिखा, ‘मुझे बहुत खेद है, बच्चे के दिल की धड़कन रुक गई है। ऐसा लगा जैसे किसी ने हमारे सीने से दिल निकाल लिया हो। हमने एक और बच्चा खो दिया, एक और खामोश गर्भपात।’
मैट रोमांस
मौस बैंड के सदस्य और गायक मैट बेलामी ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने के महज दो महीने बाद ही एक अमेरिकी इन्फ्लुएंसर के साथ रोमांस की जोरदार शुरुआत की है। ‘टाइम इज रनिंग आउट’ गाने के गायक मैट (४८) और उनकी पूर्व प्रेमिका एले इवांस (३६) ११ साल साथ रहने के बाद पिछले अक्टूबर में अलग हो गए थे। अगस्त में यह खुलासा हुआ कि मैट ने तलाक के लिए अर्जी दी थी। कल रात उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी नई महिला साथी, ३४ वर्षीय अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ऐनीमैरी मोरिन के साथ एक प्यार भरी तस्वीर साझा की। तस्वीर में, दोनों ने एक मिरर सेल्फी में एक-दूसरे को किस किया, जब वह ऐनीमैरी की कुकी शॉप में मदद कर रहा था। ‘नई अंशकालिक नौकरी, बॉस बहुत सख्त मिजाज का है।’ इस अचानक खुलासे से प्रशंसक स्तब्ध रह गए क्योंकि उन्होंने महज दो महीने पहले ही तलाक के लिए अर्जी दी थी। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि मैंने यहां कुछ अध्याय छोड़ दिए हैं।’ ‘अरे बाप रे, मैट कितनी तेजी से काम करता है,’ दूसरे ने कहा। एक तीसरे व्यक्ति ने कहा, ‘मैट ने अचानक से किसी नए प्रेमी/प्रेमिका को अपने साथ शामिल कर लिया है या मैं इस मामले में देर से आई हूं???’
