मुख्यपृष्ठग्लैमर‘अपने हक के लिए लड़ना पड़ता है’... प्लाबिता ने खोली फिल्म इंडस्ट्री...

‘अपने हक के लिए लड़ना पड़ता है’… प्लाबिता ने खोली फिल्म इंडस्ट्री की पोल!

फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे भेदभाव का खेल भी खूब चलता है! अभिनेत्री प्लाबिता बोरठाकुर ने फिल्म इंडस्ट्री की इसी हकीकत पर बेबाकी से बात की है। उनकी फिल्म ‘दूसरा’ २३ अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वह ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो घर में भेदभाव झेलती है और क्रिकेटर सौरव गांगुली का सफर उसे हिम्मत देता है। प्लाबिता ने बताया कि उन्होंने विज्ञापनों में काम करते हुए लड़कों को लड़कियों से ज्यादा पैसे मिलते देखे हैं। फिल्मों में भी हीरो को बेहतर वैनिटी और अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं, जबकि अभिनेत्रियों को अपने हक के लिए मांग करनी पड़ती है। कई बार मैनेजर तक को आगे करना पड़ता है। प्लाबिता का सवाल साफ है, जब काम साथ, तो सुविधाओं में भेदभाव क्यों? वह मानती हैं कि हीरो-हीरोइन को फीस के मामले में भी बराबरी मिलनी चाहिए। यानी ग्लैमर की दुनिया में समानता की लड़ाई अब भी जारी है!

अन्य समाचार