बॉलीवुड में एआई और डीपफेक का खेल अब सितारों को रास नहीं आ रहा! कृति सेनन के बाद अब अभिनेत्री नेहा शर्मा ने भी अपनी तस्वीरों और चेहरे के कथित गलत इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोल दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साफ चेतावनी दी है कि बिना उनकी सहमति के एआई वीडियो और तस्वीरें बनाने वालों की अब खैर नहीं! नेहा ने एक्स पर लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर कहा कि उनके चेहरे या उनसे मिलती-जुलती छवि का इस्तेमाल करके बनाए गए सभी अनधिकृत कंटेंट तुरंत हटाए जाएं। साथ ही भविष्य में ऐसी तस्वीरें और वीडियो बनाने, एडिट करने या पैâलाने से भी बचने की हिदायत दी। एक्ट्रेस ने दो टूक कहा कि फर्जी अकाउंट के पीछे छिपकर भी कोई कानून से नहीं बच सकता।
