मुख्यपृष्ठखेलभारत की जिम्बाब्वे पर दमदार जीत!

भारत की जिम्बाब्वे पर दमदार जीत!

-सीरीज में बनाई २-० की अजेय बढ़त

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी२० सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। कल १८ अक्टूबर को खेले गए दूसरे टी२० में भारत ने जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में हराया। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने २० ओवर में १०२/८ रन ही बना सकी। नंदनी शर्मा और श्री चरणी ने कसी हुई गेंदबाजी की। जवाब में भारत ने १०४/१ बनाकर ९ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। ओपनर्स ने तेज शुरुआत दिलाई और लक्ष्य को मात्र ८.५ ओवरों में ही आसानी से हासिल कर लिया। इससे पहले १६ अक्टूबर को पहले टी२० में भारत को जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। ११५ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने १९ रन पर ४ विकेट गंवा दिए थे। स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा और हरमनप्रीत कौर जल्दी आउट हो गर्इं थीं। वहां से दीप्ति शर्मा (४९ रन, ३७ गेंद) और डेब्यूटेंट निकी प्रसाद (नाबाद ३९ रन, ३५ गेंद) ने ८२ रनों की मैच-विनिंग साझेदारी कर भारत को ४ विकेट से जिताया था। यह निकी का पहला इंटरनेशनल मैच था और उन्होंने विनिंग चौका लगाया था।

अन्य समाचार