सामना संवाददाता / मुंबई
दुनिया की अग्रणी चॉकलेट और कन्फेक्शनरी कंपनियों में से एक फेरेरो का लोकप्रिय ब्रांड किंडर इस साल दिवाली में एक नया और चुलबुला रंग भर रहा है। ब्रांड ने “किंडर हैप्पीनेस टाइम्स” पैक लॉन्च किया है। यह त्योहारी गिफ्टिंग रेंज इस तरह तैयार की गई है कि नई पीढ़ी दिवाली की परंपराओं, कहानियों और प्रतीकों को ऐसे अंदाज में जाने, जो उसे रोमांचक भी लगे और दिल को भी छू जाए। संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने और बच्चों में संस्कार डालने में माता-पिता की बड़ी भूमिका होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए किंडर दिवाली की पारंपरिक रस्मों को खेल-खेल वाले ऐसे अनुभवों में बदल रहा है, जिनमें हर कोई मजे से शामिल हो सके और जिन्हें अपना बना सके।
भारत में गिफ्टिंग की दुनिया आज ज्यादातर एक जैसे डिब्बेनुमा पैक से भरी है। ऐसे में किंडर अपनी तरह की पहली मस्ती भरी त्योहारी रेंज लेकर आया है, जो इस कैटेगरी की तस्वीर बदल देती है। “किंडर हैप्पीनेस टाइम्स” गिफ्टिंग रेंज में तीन अनोखे पैक हैं, जिनका आकार दिवाली की सबसे खास पहचान रॉकेट, अनार और कंदील से प्रेरित है। इनमें किंडर जॉय, किंडर क्रीमी और किंडर शोको-बॉन्स क्रिस्पी शामिल हैं। हर पैक में किंडर के पसंदीदा प्रोडक्ट्स दिवाली वाले नए रूप में मिलते हैं। साथ ही दिलचस्प कहानियां, कंटेंट, प्रतियोगिताएं और अलग-अलग जगहों पर होने वाले आयोजन परिवारों को त्योहार का अर्थ और उसकी परंपराएं नए ढंग से समझने का मौका देते हैं। इस तरह माता-पिता और बच्चे साथ खेलते, नई बातें जानते और खुशी के पल बिताते हुए दिवाली मनाते हैं, और त्योहार के रीति-रिवाज सीखना भी मजेदार बन जाता है।
13 अक्टूबर को मुंबई के फीनिक्स मार्केटसिटी में हुए एक रंगारंग आयोजन में अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने किंडर की नई और आकर्षक दिवाली गिफ्टिंग रेंज को सबके सामने पेश किया। इस मौके पर ब्रांड का संदेश “त्योहारों को बनाएं खास, किंडर के साथ” साकार होता दिखा। यहां नई “किंडर हैप्पीनेस टाइम्स” गिफ्टिंग रेंज के साथ दिवाली की पारंपरिक रौनक भी देखने को मिली। रंगोली, तोरण, दीये, कंदील, फूलों की मालाएं और मिठाइयों ने सजावट में चार चांद लगाए और परिवार के साथ त्योहार मनाने की खुशियों को खास बनाया।
