मुख्यपृष्ठनए समाचारग्वालियर हादसे को लेकर परिजनों का फूटा गुस्सा

ग्वालियर हादसे को लेकर परिजनों का फूटा गुस्सा

-प्रशासन पर लगाए आरोप, ‘अगर हादसा २ बजे, तो ४ बजे अस्पताल क्यों ले जाया गया?’

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों ने रविवार को अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। देर रात पहाड़ी पर एक ट्रक के अनियंत्रित होने के कारण इस हादसे में कम से कम १५ लोगों की मौत हुई है और २५ से अधिक लोग घायल हैं। रविवार सुबह पीड़ित परिवारों के सदस्य बड़ी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर इकट्ठा हुए। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
परिजनों ने अस्पताल में इलाज और सूचना देने में देरी को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि हादसे के बाद उन्हें बताया गया कि उनके बच्चे का इलाज चल रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। एक मृतक गौरव की मां किरण ने आरोप लगाया है कि उनके जिंदा बेटे को पुलिसकर्मी पोस्टमार्टम हाउस भेज रहे थे और उन्हीं की लापरवाही के कारण उनके बेटे की मौत हुई है। एक परिजन ने कहा, ‘अगर हादसा २ बजे हुआ था, तो उसे ४ बजे अस्पताल क्यों ले जाया गया? इस चक्कर में हमारे बच्चे की जान चली गई। उन्हें उसे समय पर लाना चाहिए था। अब बच्चा नहीं रहा और अधिकारी कह रहे हैं कि कागजों पर दस्तखत कर दो।’ परिजनों का कहना है कि उन्हें रात २ बजे तक बताया जाता रहा कि बच्चे का इलाज चल रहा है। वे सुबह ४ बजे तक अस्पताल में बैठे रहे, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके बच्चे की मौत हो चुकी है।

अन्य समाचार